अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करके अच्छा-खासा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड स्कीम में आप छोटा-छोटा निवेश करके बहुत बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीम में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश किए गए आपके पैसों पर जो रिटर्न मिलता है, वह बाजार के व्यवहार द्वारा कम या ज्यादा होता है।
वहीं एक्सपर्ट के मुताबिक म्यूचुअल फंड निवेश लॉन्ग टर्म में आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में, जिसकी मदद से आप मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके 32 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।