बचत के पैसों को बैंक में रखना कोई समझदारी नहीं है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में बैंक में आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे धीरे कम होती जा रही है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो उसे किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी सिलसिले में आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 9 हजार रुपये महीने का निवेश करके कुछ सालों में करीब 21 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो इस क्षेत्र में अगर लॉन्ग टर्म के लिए निवेश किया जाए तो आप अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए समझते हैं 9 हजार का निवेश करके कैसे आप करीब 21 लाख रुपये जुटा सकते हैं।