Mutual Fund SIP: रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आजाद और खुशहाल जिंदगी हर कोई जीना चाहता है। हालांकि, बचत और निवेश की अच्छी जानकारी न हो पाने के कारण व्यक्ति रिटायरमेंट के बाद अच्छे खासे पैसे नहीं जुटा पाता। इस कारण आगे चलकर बुढ़ापे की जिंदगी में उसको कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। वहीं आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 166 रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के समय 1.8 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीना आता है। हालांकि, यहां से रिटर्न मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 166 रुपये की बचत करके 1.8 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?