फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Scheme: 166 रुपये की बचत रिटायरमेंट के बाद दिला सकती है 1.8 करोड़ रुपये, समझिए पूरा गणित

Fri, 07 Apr 2023 05:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment Scheme - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP: रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आजाद और खुशहाल जिंदगी हर कोई जीना चाहता है। हालांकि, बचत और निवेश की अच्छी जानकारी न हो पाने के कारण व्यक्ति रिटायरमेंट के बाद अच्छे खासे पैसे नहीं जुटा पाता। इस कारण आगे चलकर बुढ़ापे की जिंदगी में उसको कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। वहीं आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 166 रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के समय 1.8 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीना आता है। हालांकि, यहां से रिटर्न मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 166 रुपये की बचत करके 1.8 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
money - फोटो : iStock
इसके लिए आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश करना है। यानी आप अगर हर दिन 166 रुपये की बचत करके हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
money - फोटो : iStock
इसके अलावा आप इस बात की उम्मीद करते हैं कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 1.8 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। 

4 of 5
money new - फोटो : istock
मैच्योरिटी के समय मिलने वाले पैसों से आप रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से आजाद होकर जी सकेंगे। इसके अलावा इन पैसों के इस्तेमाल से आप अपने दूसरे जरूरी कार्य भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें