फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: बच्चों की पढ़ाई के लिए इस स्कीम में करें 5 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख

Sat, 04 Jan 2025 06:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के इस बढ़ती महंगाई के दौर में शिक्षा भी काफी महंगी हो गई है। आज के समय में कई इंस्टीट्यूट लाखों रुपये छात्रों से ले रहे हैं। ऐसे में आपको बच्चों के जन्म के साथ ही उनकी शिक्षा को लेकर फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment Plan For Child Education - फोटो : AdobeStock

बच्चों के जन्म के बाद से उनकी पढ़ाई-लिखाई की चिंता माता-पिता को होने लगती है। आज के इस बढ़ती महंगाई के दौर में शिक्षा भी काफी महंगी हो गई है। आज के समय में कई इंस्टीट्यूट लाखों रुपये छात्रों से ले रहे हैं। ऐसे में आपको बच्चों के जन्म के साथ ही उनकी शिक्षा को लेकर फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 5 हजार रुपये के छोटे निवेश से कुछ सालों में 25 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाकर निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट के मुताबिक निवेश के इस क्षेत्र से आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आइए जानते हैं -

विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment Plan For Child Education - फोटो : AdobeStock

बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बड़ा फंड जुटाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी होगी। एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश उसमें करना है।

विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment Plan For Child Education - फोटो : AdobeStock

5 हजार रुपये हर महीने का यह निवेश आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में कुल 15 सालों के लिए करना है। निवेश करते समय आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 5
Mutual Fund Investment Plan For Child Education - फोटो : AdobeStock

अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक हर साल 12 प्रतिशत मिलता है, तो आप 15 सालों के बाद बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए करीब 25,22,880 रुपये जुटा सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपने बच्चों का अच्छे इंस्टीट्यूट में दाखिला करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment Plan For Child Education - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें