फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: कैसे जानें की बाइक की चेन हो गई है लूज? ये छोटी सी गलती घटा सकती है माइलेज

Sun, 24 May 2026 05:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Motorcycle Drive Chain Slack Adjustment: अक्सर ऐसा होता है कि लोग जब बाइक से चलते हैं तो उन्हें पता नहीं चलता है कि उनके बाइक का चैन ढीला हो गया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके बाइक की चैन ढ़ीली है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक चैन ढ़ीला होने के लक्षण - फोटो : AI
How To Check Loose Bike Chain: भारत में लाखों लोग रोजाना आने-जाने के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर बाइक चलाते समय हम इसके सबसे महत्वपूर्ण हिस्से यानी 'ड्राइव चैन' पर ध्यान देना भूल जाते हैं। लंबे समय तक बाइक चलाने या समय पर सर्विसिंग न कराने के कारण चैन धीरे-धीरे ढीली हो जाती है। 

आम इंसान को यह एक मामूली समस्या लगती है, लेकिन चैन का लूज होना न सिर्फ बाइक का माइलेज तेजी से घटाता है, बल्कि यह आपके गियरबॉक्स और इंजन को भी हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। आइए बेहद आसान शब्दों में समझते हैं कि बाइक की चैन ढीली होने के लक्षण क्या हैं और इसे कैसे पहचानें।
विज्ञापन

2 of 5
Bike Tips - फोटो : Adobestock
बाइक की चैन लूज होने के 3 सबसे बड़े और मुख्य लक्षण
  • जब आप बाइक चलाते हैं या अचानक गियर बदलते हैं, तो चैन कवर के अंदर से लगातार 'खट-खट' या 'चर-चर' की आवाज सुनाई देने लगती है, तो समझ लें कि बाइक की चैन लूज हो गई है।
  • एक्सीलेटर दबाने के बाद भी बाइक तुरंत रफ्तार नहीं पकड़ती, ऐसा लगता है जैसे इंजन पूरी ताकत लगा रहा है लेकिन पहिया धीरे घूम रहा है।
  • कम स्पीड में गाड़ी चलाते समय या एक्सीलेटर छोड़ने और लेने पर बाइक अचानक पीछे से झटके मारने लगती है, तब भी समझ लें कि बाइक की चैन लूज हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : Adobe Stock
ढीली चैन के कारण आपकी बाइक का माइलेज क्यों घट जाता है?
  • जब चैन ढीली होती है, तो इंजन द्वारा बनाई गई पूरी पावर (शक्ति) सीधे और सही समय पर पिछले पहिये तक नहीं पहुंच पाती है, इसलिए माइलेज घट जाती है।
  • इस घर्षण और ताकत के नुकसान के कारण आपकी बाइक का माइलेज अचानक 5 से 10 किलोमीटर तक कम हो सकता है।
  • पहिये को घुमाने के लिए इंजन को सामान्य से कहीं ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वह ज्यादा पेट्रोल सोखने लगता है।

4 of 5
Bike Riding Tips - फोटो : FREEPIK
घर पर खुद कैसे चेक करें कि चैन कितनी लूज है?
  • बाइक को डबल स्टैंड पर खड़ा करें और अपनी उंगली या स्क्रू-ड्राइवर की मदद से चैन को ऊपर और नीचे की तरफ दबाकर देखें।
  • अगर चैन को छूने पर वह बहुत ज्यादा नीचे लटक रही है या चैन कवर के निचले हिस्से से टकरा रही है, तो समझें इसे तुरंत टाइट कराने की जरूरत है।
  • एक सामान्य बाइक की चैन में सिर्फ 20 से 30 मिलीमीटर (लगभग एक इंच) का ही लचीलापन या झोल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Care Tips - फोटो : FREEPIK
चैन को हमेशा फिट रखने के आसान और सुरक्षित यूटिलिटी टिप्स
  • हर 500 किलोमीटर की रनिंग के बाद चैन पर जमी धूल साफ करें और बाजार में मिलने वाला चैन स्प्रे या गियर ऑयल जरूर डालें।
  • चैन टाइट करवाते समय ध्यान रखें कि मैकेनिक उसे बहुत ज्यादा टाइट न कर दे, एकदम ज्यादा टाइट चैन गाड़ी चलते समय अचानक टूट सकती है।
  • बहुत से लोग चैन पर गाढ़ा ग्रीस लगा देते हैं, जिससे सड़क की धूल-मिट्टी उस पर चिपक जाती है और चैन के दांत (Sprocket) जल्दी घिस जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें