फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Get Rid Of Mosquito: गर्मी आते ही बढ़ने लगा मच्छरों का आतंक, ये हैं इन्हें भगाने के घरेलू नुस्खे

Wed, 04 Mar 2026 04:42 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mosquito Home Remedies: गर्मी का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ने लगता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खे, जिनकी वजह से आप मच्छरों को भगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मच्छर भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : अमर उजाला

How To Get Rid Of Mosquitoes at Home: गर्मी का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगता है। शाम ढलते ही घर के कोनों, किचन, बालकनी और बेडरूम तक में उनका आतंक नजर आने लगता है। मच्छर न केवल चैन की नींद छीन लेते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते हैं।

कई लोग इनसे बचने के लिए कॉइल, लिक्विड मशीन या केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके धुएं और गंध से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में जरूरत है ऐसे आसान और सुरक्षित घरेलू नुस्खों की, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के मच्छरों को दूर रखने में मदद करें।

अगर घर की साफ-सफाई के साथ कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाए जाएं, तो मच्छरों के आतंक से काफी हद तक राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार घरेलू तरीके, जो गर्मियों में आपके घर को मच्छर मुक्त रखने में मदद करेंगे।

विज्ञापन

2 of 5
मच्छर भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : freepik


1. नीम की पत्तियों का धुआं

 नीम प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और कीटरोधी गुणों से भरपूर होता है। सूखी नीम की पत्तियों को जलाकर घर के आंगन या बालकनी में धुआं करें। इसका धुआं मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है। अगर पत्तियां उपलब्ध न हों तो नीम का तेल पानी में मिलाकर स्प्रे भी कर सकते हैं। हफ्ते में 2–3 बार यह उपाय करने से फर्क दिखता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मच्छर भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : adobe stock
2. कपूर का इस्तेमाल

  कपूर की तेज गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। एक या दो कपूर की टिकिया कमरे में जलाकर 15–20 मिनट के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। चाहें तो कपूर को पानी में डालकर भी रख सकते हैं। यह तरीका खासकर रात में ज्यादा असरदार होता है।

 

4 of 5
मच्छर भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : freepik.com
3. लहसुन का स्प्रे

लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं, जो मच्छरों को दूर रखते हैं। 4–5 लहसुन की कलियां पानी में उबालें, ठंडा होने पर इसे स्प्रे बोतल में भर लें। इस घोल को खिड़कियों, दरवाजों और कोनों में छिड़कें। इसकी गंध से मच्छर दूर रहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मच्छर भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Adobe stock
4. सिट्रोनेला या लैवेंडर ऑयल

 इन प्राकृतिक तेलों की खुशबू मच्छरों को भगाने में मदद करती है। कुछ बूंदें पानी में मिलाकर स्प्रे करें या डिफ्यूजर में इस्तेमाल करें। चाहें तो नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर भी हल्का लगा सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें