Cleaning Tips: अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपने घर में अच्छे से साफ-सफाई करते हैं इसके बावजूद भी वो चींटी, मक्खी और कॉकरोच जैसे किड़ों से परेशान रहते हैं। असल में ये छोटे से दिखने वाले जीव न सिर्फ हमें परेशान करते हैं, बल्कि गंदगी और बीमारियां भी फैलाते हैं। बाजार में कई रासायनिक कीटनाशक उपलब्ध हैं, लेकिन ये महंगे होने के साथ-साथ सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रेह हैं, जो बहुत सस्ता होने के साथ-साथ आपके घर को भी साफ-सुथरा बनाए रखेगा।
लगभग सभी घरों में फर्श पर पोछा लगाया जाता है। अब अगर आप पोछा लगाने से पहले पानी में नींबू के साथ 5 रुपये की फिटकरी डाल देंगे, तो चींटी, मक्खी और कॉकरोच आपके घर से दूर रहेंगे। आइए, इस घरेलू नुस्खों को विस्तार से समझते हैं।