Work From Home Rights Private Employee: बारिश के मौसम में जलभराव, भारी ट्रैफिक और सड़कों पर होने वाले हादसों के कारण दफ्तर पहुंचना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में बहुत से लोग अपने बॉस से घर से काम करे की अनुमती(वर्क फ्रॉम होम) मांग लेते हैं। अक्सर निजी कंपनियों (प्राइवेट कंपनियों) के कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या उनके पास खराब मौसम या भारी बारिश के दौरान घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) मांगने का कोई कानूनी अधिकार है।
देश के श्रम कानूनों और कॉर्पोरेट नियमों के अनुसार, इसका जवाब सीधा 'हां' या 'ना' में नहीं दिया जा सकता। आइए इस लेख में आसान शब्दों में समझते हैं कि इस बारे में कानून और आपकी कंपनी की नीतियां क्या कहती हैं।