Monsoon Bike Riding Tips: भीषण गर्मी के बाद बारिश का मौसम होना अधिकतर लोगों के लिए राहत की बात होती है। मगर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये बारिश का मौसम कई बार खतरनाक साबित हो जाता है। सबसे पहली बात तो ये कि बारिश के दौरान आपको बाइक चलाने से बचना चाहिए। मगर फिर भी किसी जरूरी काम या छोटी दूरी के लिए अचानक निकलना ही पड़ जाए, तो सावधानी बरतनी जरूरी है।
ध्यान रहे कि इन बातों का ख्याल आपको बारिश के तुरंत बाद भी रखना चाहिए, क्योंकि सड़कों पर ताजा गिरा पानी फिसलन को कई गुना बढ़ा देता है और जरा सी लापरवाही भी बड़े एक्सीडेंट का कारण बन सकती है।