फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Drive Bike During Rain?: बारिश में बाइक चलते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना गिरना तय है

Mon, 08 Jun 2026 12:18 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Safe Motorcycle Riding in Rain: बारिश के मौसम में मोटरसाइकिल चलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बता दें कि बारिश के मौसम में बाइक चलाते समय छोटी सी भी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 
विज्ञापन
1 of 5
गीली सड़क पर ब्रेक कैसे लगाएं? - फोटो : AI
Monsoon Bike Riding Tips: भीषण गर्मी के बाद बारिश का मौसम होना अधिकतर लोगों के लिए राहत की बात होती है। मगर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये बारिश का मौसम कई बार खतरनाक साबित हो जाता है। सबसे पहली बात तो ये कि बारिश के दौरान आपको बाइक चलाने से बचना चाहिए। मगर फिर भी किसी जरूरी काम या छोटी दूरी के लिए अचानक निकलना ही पड़ जाए, तो सावधानी बरतनी जरूरी है। 

ध्यान रहे कि इन बातों का ख्याल आपको बारिश के तुरंत बाद भी रखना चाहिए, क्योंकि सड़कों पर ताजा गिरा पानी फिसलन को कई गुना बढ़ा देता है और जरा सी लापरवाही भी बड़े एक्सीडेंट का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
अचानक ब्रेक लगाने की भूल न करें - फोटो : Adobestock
अचानक ब्रेक लगाने की भूल न करें
  • गीली या तुरंत की भीगी सड़क पर टायरों की पकड़ बहुत कमजोर हो जाती है।
  • ऐसे में अगर आप अचानक से तेज ब्रेक लगाएंगे, तो बाइक तुरंत स्लिप हो जाएगी।
  • हमेशा दोनों ब्रेकों को एक साथ धीरे-धीरे दबाएं और आगे चल रही गाड़ी से दोगुनी दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन

3 of 5
मोड़ पर रफ्तार धीमी और बाइक सीधी रखें - फोटो : AdobeStock
मोड़ पर रफ्तार धीमी और बाइक सीधी रखें
  • अक्सर लोग मोड़ आते ही बाइक को हल्का सा झुका देते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में ऐसा करना बहुत खतरनाक हो सकता है। 
  • किसी भी मोड़ या टर्न पर पहुंचने से पहले ही अपनी स्पीड को बहुत कम कर लें और बाइक को बिना झुकाए बिल्कुल सीधा रखते हुए आराम से मोड़ें।

4 of 5
पानी से भरे गड्ढों से दूरी बनाएं - फोटो : Adobe Stock
पानी से भरे गड्ढों से दूरी बनाएं
  • सड़क पर जमा पानी के नीचे कितना गहरा गड्ढा या खुला नाला है, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन होता है। 
  • ऐसे में बड़े हादसे होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
  • पानी में तेज रफ्तार से बाइक ले जाने पर संतुलन बिगड़ जाता है और आप गिर सकते हैं। इसलिए हमेशा पानी के बजाय साफ और सूखे रास्ते से ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
storm bike rain - फोटो : Adobe Stock
सफेद पट्टियों और मैनहोल पर न चढ़ाएं टायर
  • सड़क पर बनी सफेद या पीले रंग की पट्टियां (लेन मार्किंग) और लोहे के गटर के ढक्कन पानी गिरने के बाद बेहद चिकने हो जाते हैं। 
  • इन पर टायर पड़ते ही गाड़ी सीधे हाथ से छूटने लगती है। 
  • इसलिए बाइक चलाते समय कोशिश करें कि टायर इन पट्टियों पर न पड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें