फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Tips: बरसात में हर कार ड्राइवर के पास होनी चाहिए ये चार चीजें, बारिश में नहीं होगी कोई परेशानी

Fri, 10 Jul 2026 05:48 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rain Travel Safety Guide: बरसात के मौसम जब लोग कार से निकलते हैं तो उनके पास कुछ चीजें जरूर रखी होनी चाहिए। असल में जब लगातार बारिश होती है और सड़कों पर पानी लग जाता है, तो ऐसे में आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ सकती है जो आपके काम को आसान करता है।
विज्ञापन
1 of 5
मानसून कार केयर टिप्स - फोटो : AI
Monsoon Car Essentials: मानसून के मौसम में झमाझम बारिश के बीच कार से सफर करना जितना आनंददायक होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। बरसात के दिनों में अचानक सड़क पर गाड़ी खराब होना, टायर पंचर होना या शीशों पर धुंध जमना बेहद आम समस्याएं हैं। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही आपकी यात्रा का मजा किरकिरा कर सकती है।

इस मौसम में सुरक्षित और परेशानी मुक्त सफर का आनंद लेने के लिए हर कार चालक को अपनी गाड़ी में चार बेहद जरूरी चीजें हमेशा साथ रखनी चाहिए। आइए बेहद सरल शब्दों में जानते हैं कि वो कौन सी 4 चीजें हैं, जो मानसून में आपकी कार का सुरक्षा कवच बन सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आंधी - तूफान - फोटो : Adobe Stock
पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर
बारिश के दिनों में गीली और फिसलन भरी सड़कों पर गाड़ी के टायरों में सही हवा का होना सबसे जरूरी है। मानसून में बीच रास्ते में टायर पंचर होने पर मैकेनिक मिलना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में कार में मौजूद एक पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर और पंचर किट आपकी बड़ी मुसीबत को मिनटों में हल कर सकती है, जिससे आप बिना रुके अपना सफर पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्लच पैडल इन कार - फोटो : Adobe Stock
हाई-क्वालिटी माइक्रोफाइबर टॉवल
बरसात के मौसम में बाहर और अंदर के तापमान में अंतर होने के कारण कार की खिड़कियों और सामने के शीशे पर अक्सर भारी भाप या धुंध जम जाती है। इससे ड्राइवर को सामने का रास्ता दिखना बंद हो जाता है जो बेहद खतरनाक है। इस स्थिति से बचने और बेहतर विजिबिलिटी के लिए कार में एक अच्छा माइक्रोफाइबर टॉवल जरूर रखें, जो शीशों को बिना स्क्रैच के तुरंत साफ कर देता है।

4 of 5
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik
इमरजेंसी के लिए एक दमदार टॉर्च
रात के समय तेज आंधी-बारिश में अगर आपकी कार किसी सुनसान जगह पर अचानक खराब हो जाए, तो मोबाइल की फ्लैशलाइट अक्सर नाकाफी साबित होती है। ऐसी किसी भी आपातकालीन स्थिति में कार के इंजन को चेक करने या सड़क पर अंधेरे से बचने के लिए एक अच्छी और दमदार टॉर्च आपके बहुत काम आएगी। इसे कार के डैशबोर्ड या ग्लव बॉक्स में हमेशा संभाल कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाटरप्रूफ रेनकोट या बड़ा छाता - फोटो : Adobe Stock
वाटरप्रूफ रेनकोट या बड़ा छाता
अचानक शुरू होने वाली मूसलाधार बारिश के दौरान अगर आपको किसी वजह से गाड़ी से बाहर निकलना पड़े, जैसे - टोल प्लाजा पर रुकना, टायर चेक करना या किसी से रास्ता पूछना, तो आप भीगने से बच सकें। इसके लिए गाड़ी के दरवाजे की जेब में एक मजबूत छाता या वाटरप्रूफ रेनकोट हमेशा रखें, ताकि आप बीमार पड़ने से बच सकें और आपका सफर आरामदायक बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें