फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: बरसात के सीजन में बंद नहीं होगी आपकी कार, तुरंत करें ये काम

Fri, 04 Jul 2025 04:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको उन जरूरी कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने पर आपकी कार के बरसात के सीजन में बंद होने की संभावना कम हो जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 5
Fog Car - फोटो : AdobeStock
बरसात का सीजन एक तरफ जहां गर्मी से राहत लेकर आता है। वहीं इस दौरान लोगों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इस सीजन में कई बार कार से चलने वाले लोग काफी परेशान हो जाते हैं। भारी बारिश होने की वजह से रास्ते पर पानी काफी भर जाता है, जिसके चलते वाहन चलाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। परेशानी तो तब बढ़ जाती है जब कार अचानक बीच रास्ते पर बंद हो जाए। इस दौरान न आप आगे जा पाते हैं और न ही पीछे लौट पाते हैं। बरसात के सीजन में कार के बंद होने के पीछे का मुख्य कारण इंजन में पानी का चला जाना है। इसके अलावा कई बार बैटरी की समस्या या स्पार्क प्लग में नमी आने की वजह भी इसमें शामिल होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने पर आपकी कार के बरसात के सीजन में बंद होने की संभावना कम हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Fog Car - फोटो : AdobeStock

स्पार्क प्लग

बरसात के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि स्पार्क प्लग या उसके वायर्स में नमी आ जाती है। इस कारण स्पार्क नहीं बन पाता है और इंजन जल्दी स्टार्ट नहीं होता है। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं तो कार को गराज या टिन शेड के नीचे पार्क करें। वहीं अगर आपके पास गराज या टिन शेड नहीं है तो आप कार को वॉटर प्रूफ कवर से ढक सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Fog Car - फोटो : AdobeStock

एयर फिल्टर 

बरसात के सीजन में कई बार कार चलाते समय एयर फिल्टर में पानी चला जाता है। इस कारण इंजन को सही ढंग से हवा नहीं मिलती है, जिसकी वजह से वह स्टार्ट नहीं होता है। 

4 of 5
Fog Car - फोटो : AdobeStock
इस स्थिति में आपको अपनी गाड़ी को दोबारा से स्टार्ट करने के लिए मैकेनिक को बुलवाना पड़ेगा। मैकेनिक कार के एयर फिल्टर से पानी को निकालकर उसको दोबारा से स्टार्ट करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik

बैटरी 

बरसात के सीजन में आपकी कार की बैटरी के कनेक्शन पर असर पड़ सकता है। इस कारण कई बार बारसात के सीजन में बैटरी डिस्चार्ज भी हो जाती है, जिस वजह से गाड़ी जल्दी स्टार्ट नहीं होती है। इस कारण आपको बरसात के सीजन में ज्यादा दिनों तक पार्किंग में गाड़ी को खड़ी नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें