बरसात का सीजन एक तरफ जहां गर्मी से राहत लेकर आता है। वहीं इस दौरान लोगों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इस सीजन में कई बार कार से चलने वाले लोग काफी परेशान हो जाते हैं। भारी बारिश होने की वजह से रास्ते पर पानी काफी भर जाता है, जिसके चलते वाहन चलाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। परेशानी तो तब बढ़ जाती है जब कार अचानक बीच रास्ते पर बंद हो जाए। इस दौरान न आप आगे जा पाते हैं और न ही पीछे लौट पाते हैं। बरसात के सीजन में कार के बंद होने के पीछे का मुख्य कारण इंजन में पानी का चला जाना है। इसके अलावा कई बार बैटरी की समस्या या स्पार्क प्लग में नमी आने की वजह भी इसमें शामिल होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने पर आपकी कार के बरसात के सीजन में बंद होने की संभावना कम हो जाएगी।