फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Tips: फोन में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें कि हैक हो गया है मोबाइल, बचने के तरीके भी जान लें

Tue, 06 Jan 2026 12:55 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mobile Tips and Tricks: अक्सर लोग ये समझ ही नहीं पाते कि कब उनका फोन हैक हो गया? ऐसे में हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिनके दिखते ही आपको सतर्क हो जाना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
फोन में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें कि हैक हो गया है मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
Mobile Tips and Tricks: आज के समय में मोबाइल फोन आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें हमारी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक ऐप्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कई संवेदनशील डेटा होते हैं। अगर फोन हैक हो जाए तो ना सिर्फ हमारी प्राइवेसी खतरे में पड़ती है, बल्कि सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि हम समय रहते अपने फोन में किसी भी असामान्य गतिविधि को पहचानें और सतर्क हो जाएं।

 कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिनका दिखना ये इशारा करता है कि आपका फोन हैक हो गया है, या उसे हैक करने की कोशिश की जा रही है। सही जानकारी और सतर्कता के साथ आप अपने मोबाइल और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं। अगर आपको इसकी समझ नहीं है तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जिन्हें दिखते ही आपको सतर्क होने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 6
फोन में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें कि हैक हो गया है मोबाइल - फोटो : Adobe Stock
 फोन की बैटरी जल्दी खत्म होना

 अगर आपका फोन अचानक ज्यादा गर्म हो रहा है या बैटरी जल्दी खत्म हो रही है, तो यह हैकिंग का संकेत हो सकता है। कई बार लोग समझ लेते हैं कि फोन के पुराने होने या बैटरी के खराब होने की वजह से ऐसा हो रहा है। जबकि ये हैकिंग का एक बड़ा संकेत है। इसलिए अगर ऐसा हो रहा है तो एक बार फोन के सभी पासवर्ड को बदल दें।

 
विज्ञापन

3 of 6
फोन में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें कि हैक हो गया है मोबाइल - फोटो : Freepik
फोन स्लो या फ्रीज होना

फोन की बैटरी के जल्दी खतम होने के साथ-साथ अगर आप फोन काफी धीमा चल रहा है तो भी ये फोन के हैक होने का संदेश है। अचानक फोन की स्पीड बहुत धीमी हो जाना या बार-बार फ्रीज होना ये साबित करता है कि आपके फोन में कोई दिक्कत है या शायद ये हैक हो गया है।

 

4 of 6
फोन में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें कि हैक हो गया है मोबाइल - फोटो : Freepik.com
अनजाने एप इंस्टॉल होना

ये अक्सर होता है, लेकिन हम इसपर ध्यान नहीं देते। इसलिए ध्यान रखें कि अगर आपके फोन में बिना अनुमति के कोई ऐप दिख रहा है तो उसे तुरंत डिलीट करें और फिर सिक्योरिटी चेक करके एक बार पूरे फोन की सेटिंंग्स को चेक कर लें।

 
विज्ञापन

5 of 6
फोन में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें कि हैक हो गया है मोबाइल - फोटो : Adobe Stock
डाटा का असामान्य इस्तेमाल

मोबाइल डेटा जल्दी खत्म होना या बिना इस्तेमाल किए भी इंटरनेट एक्टिविटी दिखना भी मोबाइल के हैक होने का संकेत है। बीच-बीच में अपने मोबाइल की हिस्ट्री को चेक करते रहें, इससे ये पता लग जाएगा कि कहीं आपके मोबाइल को कोई और तो इस्तेमाल नहीं कर रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फोन में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें कि हैक हो गया है मोबाइल - फोटो : FREEPIK
पासवर्ड और अकाउंट में बदलाव

हर कोई अपने मोबाइल का पासवर्ड और अपने सभी एप्स का पासवर्ड अलग ही रखते हैं। लेकिन कई बार सोशल मीडिया या ईमेल अकाउंट में बिना आपकी जानकारी बदल जाते हैं। ये साबित करता है कि किसी और व्यक्ति ने आपका पासवर्ड बदल दिया है। इसके बाद तत्काल ही सतर्क हो जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें