Sale Old Mobile: अगर देखा जाए तो आज के समय में लगभग हर एक काम मोबाइल फोन से हो जा रहे हैं। किसी को कॉल-मैसेज करने के अलावा बैंकिंग से जुड़ा काम करना हो या सोशल मीडिया पर समय बिताना हो या फिर अपना मनोरंजन करने से लेकर गेम खेलने जैसे कई अन्य काम मोबाइल पर आसानी से हो जाते हैं। पर कई बार लोग अपने पुराने मोबाइल को बेचकर नया मोबाइल खरीदते हैं।
दरअसल, मार्केट में समय-समय पर कई नए तरह के मोबाइल आते रहते हैं जो नए-नए फीचर से लैस होते हैं। इसलिए लोग इन मोबाइल को खरीदते हैं। ऐसे में कोई अपने पुराने मोबाइल को एक्सचेंज करवा लेता है तो कोई किसी ऐसे स्टोर पर मोबाइल बेच देता है, जो पुराना मोबाइल खरीदते हैं। यही नहीं, कई लोग तो किसी और को मोबाइल बेच देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना पुराना मोबाइल बेच रहे हैं तो पहले ये 4 काम जरूर कर लें। वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं...