SIM Swap Fraud: आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत करने का जरिया नहीं रह गया है। बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट और कई जरूरी सेवाओं तक, हर जगह मोबाइल नंबर का इस्तेमाल होता है। बैंक खाते में पैसा आने या निकलने पर भी मोबाइल पर मैसेज आता है। ऐसे में अगर किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ आपका मोबाइल नंबर ही लग जाए, तो परेशानी काफी बढ़ सकती है। साइबर ठग इसी कमजोरी का फायदा उठाने के लिए सिम स्वैप फ्रॉड का इस्तेमाल करते हैं।
इसमें आपका फोन चोरी करना या आपके पास मौजूद मोबाइल को छूना जरूरी नहीं होता। बल्कि ठग आपके नंबर का दूसरा सिम हासिल करके आपके बैंकिंग ओटीपी और जरूरी मैसेज तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। तो चलिए जानते हैं ये सिम स्वैप फ्रॉड क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...