फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pension: अगर जमा नहीं किया ये एक डॉक्यूमेंट तो आज से अटक सकती है पेंशन, जानें अब क्या है रास्ता

Mon, 01 Dec 2025 04:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pension Rule: अगर आपको भी हर महीने पेंशन मिलती है, तो आपके लिए लाइफ सर्टिफिकेट दस्तावेज को जमा करवाना अनिवार्य होता है। इसके जमा न होने पर आप लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किन लोगों की पेंशन अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala
Pension Stuck Reason: लगभग हर कोई चाहता है कि वो आर्थिक रूप से मजबूत हो। उस पर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए कोई अपना बिजनेस करता है तो कोई नौकरी करता है। वहीं, अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा लोग अपने आने वाले कल के लिए बचत भी करते हैं। 

यही नहीं, जो लोग सरकारी नौकरी में रहे उन्हें पेंशन दी जाती है। कितनी सर्विस रही और किस पद पर किसने काम किया आदि। उस हिसाब से हर महीने रिटायर हो चुके लोगों को पेंशन देने का प्रावधान है। पर क्या आप जानत हैं एक दस्तावेज जमा न करवाने के कारण आपकी पेंशन अटक सकती है? तो चलिए जानते हैं इस दस्तावेज के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन लोगों की पेंशन अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
जमा करना होता है ये दस्तावेज
  • अगर आप भी पेंशन भोगी हैं यानी आपको पेंशन प्राप्त होती है तो आपको एक दस्तावेज जरूर जमा करवाना पड़ता है। दरअसल, पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
किन लोगों की पेंशन अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • ये फॉर्म इसलिए पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों को जमा करना होता है ताकि सरकार को ये पता रहे कि लाभार्थी जीवित है और पेंशन सही व्यक्ति तक पहुंच रही है। अगर आप ये लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं, तो आपकी पेंशन रोक दी जाती है।

4 of 5
किन लोगों की पेंशन अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या होता है नहीं करने पर?
  • अगर आप पेंशन भोगी हैं तो जान लें कि लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने की आखिरी तारीख कल यानी 30 नवंबर 2025 थी। अगर आपने ये दस्तावेज जमा नहीं किया तो आपकी पेंशन रुक सकती है या आपको अन्य तरह की दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन लोगों की पेंशन अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
अब क्या विकल्प मौजूद है?
  • अगर आपकी पेंशन अटक गई है और इसका कारण लाइफ सर्टिफिकेट जमा न करना है, तो ऐसे में आप जैसे ही इस दस्तावेज को दोबारा जमा करेंगे आपकी पेंशन शुरु हो जाती है। हालांकि, इस प्रक्रिया को पूरा होने में थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है। लाइफ सर्टिफिकेट को आप अपने बैंक में जाकर फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। जबकि डिजिटली ऑप्शन भी है जिसमें आपकी आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम के जरिए होता है। अगर कोई व्यक्ति चल-फिर नहीं पाता, तो उसके लिए डोरस्टेप बैंकिंग भी उपलब्ध होती है। जहां पेंशन भोगी फॉर्म भर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें