फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Rule For Lost Mobile: मेट्रो में छूट जाए मोबाइल फोन तो क्या वापस मिलेगा? नियम जानें

Tue, 04 Aug 2026 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Metro Lost Found Department: सोचिए आप मेट्रो से सफर कर रहे हैं और आपका मोबाइल मेट्रो में छूट जाए तो आप क्या करेंगे? क्या आपको ये मोबाइल वापस मिल सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
मेट्रो में मोबाइल गुम हो गया है तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Mobile Pone Lost in Metro: भारत के लगभग अधिकतर शहरों को मेट्रो कनेक्टिविटी मिली है जिससे लोगों का सफर बेहद आसान हुआ है। उदाहरण के लिए देश की राजधानी दिल्ली में तो मेट्रो लाइफलाइन है।

मेट्रो में सफर के दौरान कई बार लोगों का सामान छूट जाता है जैसे- मोबाइल फोन। सोचिए कि मेट्रो से सफर करने के दौरान आपका मोबाइल मेट्रो में गुम गया है तो आप क्या करेंगे? क्या ये मोबाइल आपको वापस मिल पाएगा? चलिए जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मेट्रो में मोबाइल गुम हो गया है तो कहां शिकायत करें? - फोटो : AdobeStock
मोबाइल मेट्रो, स्टेशन या मेट्रो परिसर में छूटने क्या करना चाहिए?
  • सबसे पहले तो उस स्टेशन पर बने कंट्रोल रूम या हेल्प डेस्क पर जाएं, जिस स्टेशन पर आपका मोबाइल गुम हुआ है
  • यहां पर आपसे जानकारी ली जाती है कि क्या सामान था आदि
  • अपनी सभी जानकारी आप यहां पर दे दें
विज्ञापन

3 of 5
मेट्रो में मोबाइल गुम हो गया है तो कहां शिकायत करें? - फोटो : AdobeStock
  • हर मेट्रो का अपना हेल्पलाइन होता है आप उस पर भी संपर्क कर सकते हैं जैसे- दिल्ली मेट्रो का हेल्पलाइन नंबर 155370  है
  • आप मेट्रो स्टेशन पर मौजूद CISF को सूचना दे सकते हैं और ये CISF कर्मी भी शिकायत दर्ज करवाने में आपकी मदद करते हैं

4 of 5
मेट्रो में मोबाइल गुम हो गया है तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
पता कैसे चलेगा कि मोबाइल मिला है या नहीं?
  • हर शहर की मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउड डिपार्टमेंट होते हैं जिनकी जानकारी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर दी होती है
  • जैसे- दिल्ली मेट्रो में अगर आपका मोबइल गुम हुआ है तो मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं
  • फिर यहां पर लॉस्ट एंड फाउंड सेक्शन में जाकर तारीख के हिसाब से आप अपना सामान चेक कर सकते हैं ये मिला है या नहीं
  • आप सीधे इस आधिकारिक लिंक https://delhimetrorail.com/lost-found-list पर भी जाकर अपना गुम हुआ मोबाइल चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेट्रो में मोबाइल गुम हो गया है तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
कहां से मिलेगा सामान?
  • अगर वेबसाइट पर आपको दिख रहा है कि आपका मोबाइल मिल गया है
  • तो फिर आप इसे मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं
  • जैसे- दिल्ली मेट्रो का लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस कश्मीरी गेट पर है
  • यहां पर आपको अपनी वैध आईडी दिखानी होती है
  • जांच होने के बाद आपको आपका मोबाइल वापस कर दिया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें