फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Menstrual Leave Policy: अब महिलाओं को हर महीने मिलेगी पीरियड लीव, सरकार ने लागू की मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी

Mon, 17 Nov 2025 01:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिलाओं की इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य की महिलाओं को पीरियड के दौरान लीव दिए जाने का फैसला लिया है। कामकाजी महिलाओं की सेहत और कार्यस्थल पर समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस फैसले को लिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
Menstrual Leave Policy - फोटो : फ्री पिक
महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्नाटक सरकार ने राज्य में मेंस्ट्रअल लीव पॉलिसी को लागू कर दिया है। पीरियड के समय महिलाओं को कई तरह की मानसिक और शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में थकान जैसा महसूस होता है, जिसकी वजह से उनके शरीर में ऊर्जा का स्तर काफी कम हो जाता है।

इस दौरान ऑफिस में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। महिलाओं की इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य की महिलाओं को पीरियड के दौरान लीव दिए जाने का फैसला लिया है। कामकाजी महिलाओं की सेहत और कार्यस्थल पर समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस फैसले को लिया गया है। कर्नाटक सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी करके इस फैसले को लागू कर दिया है। 

IRCTC: शादी के बाद हनीमून का बना रहे प्लान, IRCTC लाया है सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के लिए टूर पैकेज
विज्ञापन

2 of 5
Menstrual Leave Policy - फोटो : Freepik.com
पीरियड लीव पॉलिसी के अंतर्गत सरकारी दफ्तर, प्राइवेट कंपनियों और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स में काम करने वाली महिलाओं को हर महीने 1 पीरियड लीव (सालाना 12 पीरियड) दी जाएगी। मुख्यमंत्री सिद्धारम्मैया की कैबिनेट ने पिछले महीने इस फैसले को लागू किए जाने पर सहमति जताई थी। 

PAN Card: जल्द पूरा करें पैन कार्ड से जुड़ा ये काम, वरना कई जरूरी कार्य होंगे प्रभावित
विज्ञापन

3 of 5
Menstrual Leave Policy - फोटो : Freepik.com
श्रम विभाग की मानें तो सरकार के इस पहले से राज्य की करीब 60 लाख महिलाओं को फायदा होगा। इस पॉलिसी को अप्रूव किए जाने से पहले 18 सदस्यों की एक कमेटी ने कई तरह के सुझाव दिए थे। इस सुझाव में पीरियड के समय महिलाओं को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उसका जिक्र किया गया था। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में घुमा रहा असम और मेघालय, जानिए डिटेल्स

4 of 5
Menstrual Leave Policy - फोटो : Freepik.com
इस नियम के लागू होने के बाद कर्नाटक राज्य का नाम उन कुछ राज्यों के लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां महिलाओं को पीरियड लीव दी जाती है। बिहार में कामकाजी महिलाओं को हर महीने 2 दिन की पीरियड लीव दी जाती है। 

PM Kisan Yojana: 19 नवंबर को जारी होगी 21वीं किस्त, क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Menstrual Leave Policy - फोटो : Freepik.com
वहीं कुछ समय पहले ओडिशा में सरकारी विभाग में काम करने वाली महिलाओं को 1 पीरियड लीव दिए जाने का फैसला लिया गया था। वहीं कर्नाटक सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से राज्य की महिलाओं को काफी फायदा पहुंचेगा। 

Tech Tips: गलती से फोन से डिलीट हो गई है फोटो, तो इस तरह आसानी से कर सकते हैं रिकवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें