Meaning Of Red Stripe On Tablets: अक्सर लोग बीमारी में डॉक्टर की सलाह या मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदतें हैं, जो की स्वभाविक है। मगर क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप जो दवाएं खरीद रहे हैं उनमें से कुछ दवाओं के पैकेट पर लाल रंग की लाइन बनी होती है? बता दें कि ज्यादातर लोग इस निशान का असली मतलब नहीं जानते और इसे महज एक डिजाइन समझ लेते हैं।
दरअसल, यह लाल पट्टी दवाओं के सुरक्षित उपयोग के लिए सरकार द्वारा बनाया गया एक गंभीर चेतावनी संकेत है। इसे नजरअंदाज करना न सिर्फ आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, बल्कि यह शरीर में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता भी पैदा कर सकता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि इस लाल पट्टी का क्या मतलब है?