Credit Card Fraud Prevention Tips: आज के डिजिटल दौर में बैंक से जुड़े कामों को आसान बनाने के साथ-साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के नए-नए और शातिर तरीके भी निकाल लिए हैं। आजकल लोगों के पास फोन पर कॉल या मैसेज आते हैं कि उन्हें बिना किसी सालाना फीस के लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है।
लोग अक्सर बिना सोचे-समझे इस लुभावने ऑफर के जाल में फंस जाते हैं और बैंक की गोपनीय जानकारी साझा कर बैठते हैं, जिससे उनका बैंक खाता पलभर में खाली हो जाता है। डिजिटल ठगी का यह नया जाल हर दिन कई लोगों को अपना शिकार बना रहा है, जिससे आम जनता को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि फ्री क्रेडिट कार्ड के नाम पर होने वाले इस स्कैम से कैसे बचा जा सकता है।