फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: शादी के बाद राशन कार्ड में नाम अपडेट करने की क्या है प्रक्रिया? यहां जानें

Tue, 26 May 2026 07:46 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Add New Member in Sasural Ration Card: अक्सर ऐसा होता है कि शादी के बाद नई दुल्हन का नाम राशन कार्ड में जोड़ना पड़ता है। बहुत से लोग इस प्रक्रिया को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर कैसे होगा। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं राशन कार्ड नई दुल्हन का नाम जोड़ने की प्रक्रिया जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्ड में नई दुल्हन का नाम जोड़ने की प्रक्रिया - फोटो : AI
How To Add Wife Name In Ration Card After Marriage: भारत में राशन कार्ड सिर्फ सस्ती दरों पर अनाज पाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आम इंसान के लिए एक बेहद मजबूत और जरूरी सरकारी पहचान पत्र भी है। शादी के बाद हर परिवार में सबसे पहला और महत्वपूर्ण बदलाव यह होता है कि नई नवेली दुल्हन का नाम उसके मायके के राशन कार्ड से हटाकर ससुराल के राशन कार्ड में जोड़ना पड़ता है। 

कई लोग इस कानूनी और आधिकारिक प्रक्रिया को बहुत पेचीदा समझ लेते हैं और आरसी दफ्तर या दलालों के चक्कर काटने लगते हैं। मगर अब डिजिटल इंडिया के तहत खाद्य एवं रसद विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और बेहद सरल बना दिया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर बैठे इस प्रक्रिया को कैसे आसानी से कैसे पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ration card - फोटो : amar ujala
प्रक्रिया शुरू करने से पहले मायके से नाम कटवाने का पहला चरण
  • सबसे पहले पत्नी के मायके वाले राज्य के खाद्य पोर्टल पर जाकर उनके पुराने राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
  • आवेदन मंजूर होने के बाद विभाग से नाम कटने का एक आधिकारिक प्रमाणपत्र या रसीद मिलेगी, जो सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
  • बता दें कि नाम हटाने के लिए शादी का कार्ड या मैरिज सर्टिफिकेट वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
इन कागजों की होगी जरूरत - फोटो : Adobe Stock
इन कागजों की होगी जरूरत
  • सबसे पहले शादी का आधिकारिक पंजीकरण प्रमाण पत्र या ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा प्रमाणित पत्र।
  • मायके के राशन कार्ड से नाम कटने वाली मूल सरेंडर रसीद की स्कैन कॉपी।
  • ससुराल के मुख्य राशन कार्ड की कॉपी और परिवार के मुखिया (आमतौर पर सास या ससुर) का आधार कार्ड।
  • पत्नी का बदला हुआ आधार कार्ड, जिसमें उनके पति का नाम और ससुराल का नया पता दर्ज हो।

4 of 5
आधिकारिक खाद्य पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक खाद्य पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स
  • अपने राज्य के आधिकारिक खाद्य एवं रसद विभाग (जैसे NFSA या राज्य के राशन पोर्टल) की वेबसाइट खोलें।
  • पोर्टल पर सिटीजन कॉर्नर में जाकर 'ससुराल के राशन कार्ड में नया नाम जोड़ें' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां मौजूदा राशन कार्ड का नंबर डालें और फिर पत्नी का नाम, आधार नंबर और मायके की सरेंडर रसीद की डिटेल्स भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी कागजातों को साफ तरीके से स्कैन करके अपलोड करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेरिफिकेशन की अंतिम प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
वेरिफिकेशन की अंतिम प्रक्रिया
  • ऑनलाइन फॉर्म सबमिट होने के बाद खाद्य निरीक्षक आपके दस्तावेजों और पते का भौतिक सत्यापन करते हैं।
  • अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या राशन डीलर के पास जाकर भी यह फॉर्म मुफ्त में जमा कर सकते हैं।
  • वेरिफिकेशन सफल होने के बाद 15 से 30 दिनों के अंदर नया नाम जुड़ जाता है और आप पोर्टल से ही नया डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें