फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Certificate: क्या आपने बनवा लिया अपना मैरिज सर्टिफिकेट? यहां जानें कहां मिलेंगे इसके फायदे

Thu, 02 Jul 2026 06:58 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Marriage Registration Rules India: मैरेज सर्टिफिकेट को लेकर लोग अक्सर यही सोचते हैं कि ये कोई जरूरी दस्तावेज नहीं है। मगर आपको बता दें कि इस डाक्यूमेंट को बनवाने के कई फायदे होते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
मैरिज सर्टिफिकेट के फायदे - फोटो : AI
Marriage Certificate Benefits: भारत में विवाह संपन्न होने के बाद अक्सर लोग सरकारी मैरिज सर्टिफिकेट(विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र) बनवाने को उतना महत्व नहीं देते हैं। बता दें कि मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के कई फायदे हैं। अक्सर लोग शादी की चकाचौंध में इस सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को बनवाना भूल जाते हैं, जिससे आगे चलकर उन्हें कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यह सर्टिफिकेट इस बात का ठोस कानूनी सबूत होता है कि आप दोनों पति-पत्नी हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने से आपको कौन-कौन से बड़े फायदे मिलते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पासपोर्ट और विदेश यात्रा में आसानी - फोटो : AdobeStock
पासपोर्ट और विदेश यात्रा में आसानी
अगर आप शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ विदेश घूमने जाने वाले हैं, या फिर पत्नी का नया पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो मैरिज सर्टिफिकेट सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। इसके बिना पत्नी के पासपोर्ट में पति का नाम जुड़वाना और वीजा के लिए अप्लाई करना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक खाता और बीमा में काम आता है - फोटो : Freepik
बैंक खाता और बीमा में काम आता है
शादी के बाद अगर आप अपने पार्टनर के साथ कोई जॉइंट बैंक अकाउंट (संयुक्त खाता) खुलवाना चाहते हैं, तो बैंक आपसे मैरिज सर्टिफिकेट की मांग करता है। इसके अलावा, जीवन बीमा या स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में अपने जीवनसाथी को 'नॉमिनी' या लाभार्थी बनाने के लिए भी यह दस्तावेज जरूरी होता है।

4 of 5
प्रॉपर्टी और उत्तराधिकार के अधिकार - फोटो : Adobe Stock
प्रॉपर्टी और उत्तराधिकार के अधिकार
भविष्य में किसी भी अनहोनी की स्थिति में पति या पत्नी की संपत्ति पर कानूनी हक जताने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट ही सबसे बड़ा आधार होता है। इसके बिना बैंक में जमा पैसे, गाड़ी, मकान या किसी भी कानूनी उत्तराधिकार को अपने नाम ट्रांसफर कराना बहुत पेचीदा और मुश्किल काम बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाम बदलने और सरकारी योजनाओं का लाभ - फोटो : Adobe Stock
नाम बदलने और सरकारी योजनाओं का लाभ
शादी के बाद अगर कोई महिला अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों में अपना उपनाम या पता बदलना चाहती है, तो मैरिज सर्टिफिकेट ही मुख्य प्रूफ माना जाता है। साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पारिवारिक और महिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें