Marriag Certificate: शादी दो लोगों का एक पवित्र बंधन है। इसमें दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार भी आपस में मिलते हैं। सभी धार्मिक रीति रिवाजों से शादी प्रक्रिया पूरी होती है। भारत में शादी को लेकर अलग-अलग धर्म के हिसाब से कानून भी है। इसलिए हर किसी को शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए।
जानिए कहां आता है काम
शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए, क्योंकि वह बहुत काम आ सकता है। अगर शादी पर किसी तरह का प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है, तो मैरिज सर्टिफिकेट कानूनी तौर पर शादी का सबूत होता है। अगर कोई बैंक में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना चाहता है, तो ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट काम आ सकता है। इसके अलावा पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय भी मैरिज सर्टिफिकेट काम आ सकता है।