Manual or automatic which is best: आज के समय में कार के अंदर कई शानदार फीचर्स आ रहे हैं। वर्तमान में मिलने वाली कई आधुनिक कारों में आपको ऑटोमैटिक गियर सिस्टम मिलता है। इस कारण कार खरीदने वाले ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार चुनें या ऑटोमैटिक। आपको बता दें कि भारत में लंबे समय तक मैनुअल कारों का दबदबा रहा है। हालांकि, बदलती तकनीक और बढ़ते ट्रैफिक के कारण अब ऑटोमैटिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।