फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: गाड़ी से चलते समय कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स हमेशा साथ रखना जरूरी होता है? जानें नियम

Thu, 20 Aug 2026 03:43 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mandatory Documents while Driving: अक्सर ऐसा होता है कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान लोगों के पास जरूर कागज नहीं होता है जिससे उनका चालान कट जाता है। बहुत से लोग जानकारी के आभाव में अपने पास जरूरी कागज नहीं रखते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि गाड़ी चलाते समय कौन-कौन कागज अपने पास जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
गाड़ी के जरूरी दस्तावेज - फोटो : AI
Mandatory Vehicle Documents: सड़क पर कार या बाइक चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी गाड़ी के सभी आवश्यक दस्तावेज पास रखना भी है। कई बार लोग जल्दबाजी या भूलवश जरूरी कागजात घर पर ही छोड़ देते हैं, जिसके कारण चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस भारी-भरकम चालान काट देती है।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत हर चालक के लिए गाड़ी चलाते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य किया गया है। आइए जानते हैं कि वे कौन से डाक्यूमेंट्स हैं जिन्हें साथ न रखने पर आपका बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : Adobe Stock
वैध ड्राइविंग लाइसेंस
  • गाड़ी चलाते समय चालक के पास उसका मूल या डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस होना सबसे पहली और अनिवार्य जरूरत है। 
  • ड्राइविंग लाइसेंस इस बात का प्रमाण होता है कि आपको वाहन चलाने की कानूनी अनुमति मिली हुई है। 
  • बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने या एक्सपायर हो चुके लाइसेंस के साथ पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस आपका भारी चालान काट सकती है या गाड़ी जब्त कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट  - फोटो : Adobe Stock
वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 
  • RC यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आपकी गाड़ी का पहचान पत्र होता है, जिससे यह साबित होता है कि वाहन कानूनन आपके नाम पर पंजीकृत है।
  • इसमें गाड़ी के मालिक का नाम, इंजन नंबर और चेसिस नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं।
  • चेकिंग के दौरान आरसी न दिखाने पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है।

4 of 5
वैध वाहन बीमा पॉलिसी  - फोटो : Adobe Stock
वैध वाहन बीमा पॉलिसी 
  • भारत में किसी भी वाहन को सड़क पर चलाने के लिए कम से कम 'थर्ड पार्टी इंश्योरेंस' होना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
  • यह बीमा दुर्घटना की स्थिति में किसी तीसरे पक्ष को होने वाले नुकसान की भरपाई करता है।
  • अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है, तो पकड़े जाने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीयूसी सर्टिफिकेट और डिजिटल डाक्यूमेंट्स  - फोटो : Adobestock
पीयूसी सर्टिफिकेट और डिजिटल डाक्यूमेंट्स 
  • गाड़ी से होने वाले प्रदूषण की जांच का वैध पीयूसी सर्टिफिकेट होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, अब आपको इन सभी कागजात की हार्ड कॉपी साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। 
  • अगर आप साथ में दस्तावेज नहीं रखना चाहते हैं तो सरकार के नियमानुसार आप डिजिलॉकर या एमपरिवहन एप में रखे डिजिटल दस्तावेजों को भी ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं, जो पूरी तरह से मान्य होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें