फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safety Tips: मालवीय नगर जैसा हादसा न हो, इसलिए होटल-रेस्तरां शुरू करने से पहले करें ये जरूरी इंतजाम

Thu, 04 Jun 2026 01:02 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hotel and Restaurant Safety Checklist: कल यानी कि दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भयावह अग्निकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ सेफ्टी टिप्स, जिनका ध्यान होटल, गेस्ट हाउस, कैफे या रेस्तरां के मालिकों को अवश्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
होटल-रेस्तरां खोलने से पहले जरूर जानें ये सेफ्टी नियम - फोटो : AI
Hotel and Restaurant Safety Checklist: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड ने एक बार फिर होटल और रेस्तरां इंडस्ट्री में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से झुलसने और धुएं के कारण दम घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। 

विशेषज्ञों के अनुसार आग लगने की घटनाओं में अधिकांश मौतें सीधे आग से नहीं, बल्कि जहरीले धुएं और समय पर निकासी न हो पाने के कारण होती हैं। ऐसे में जो लोग नया होटल, गेस्ट हाउस, कैफे या रेस्तरां शुरू कर रहे हैं, उनके लिए केवल शानदार इंटीरियर और बेहतरीन सुविधाएं ही नहीं, बल्कि मजबूत फायर सेफ्टी सिस्टम, प्रशिक्षित स्टाफ और नियमित सुरक्षा ऑडिट भी बेहद जरूरी हैं। 

अगर शुरुआत से ही बिजली, गैस, आपातकालीन निकासी और कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाए तो बड़े हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। जानिए होटल-रेस्तरां शुरू करने से पहले किन जरूरी सुरक्षा उपायों को अपनाना चाहिए।


 
विज्ञापन

2 of 6
होटल-रेस्तरां खोलने से पहले जरूर जानें ये सेफ्टी नियम - फोटो : AI
होटल-रेस्तरां शुरू कर रहे हैं तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

1. फायर सेफ्टी सिस्टम अनिवार्य
  • फायर एक्सटिंग्विशर हर फ्लोर पर उपलब्ध हों।
  • स्मोक डिटेक्टर और फायर अलार्म सिस्टम लगाएं।
  •  स्प्रिंकलर सिस्टम नियमित रूप से जांचें।
  • फायर विभाग के मानकों का पालन करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
होटल-रेस्तरां खोलने से पहले जरूर जानें ये सेफ्टी नियम - फोटो : AI
2. स्टाफ को दें नियमित ट्रेनिंग
  •  आग लगने पर क्या करना है, इसकी मॉक ड्रिल कराएं।
  • कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की ट्रेनिंग दें।
  •  इमरजेंसी एग्जिट का इस्तेमाल सिखाएं।

 

4 of 6
होटल-रेस्तरां खोलने से पहले जरूर जानें ये सेफ्टी नियम - फोटो : AI
3. बिजली व्यवस्था की समय-समय पर जांच
 
  • ओवरलोडिंग से बचें।
  •  पुराने तार और खराब स्विच तुरंत बदलें।
  •  अधिक क्षमता वाले उपकरणों के लिए अलग लाइन रखें।

4. किचन सेफ्टी पर विशेष फोकस
 
  •  गैस पाइपलाइन की नियमित जांच करें।
  •  लीकेज डिटेक्टर लगाएं।
  • किचन स्टाफ को गैस रिसाव की स्थिति में कार्रवाई की ट्रेनिंग दें।

 
विज्ञापन

5 of 6
होटल-रेस्तरां खोलने से पहले जरूर जानें ये सेफ्टी नियम - फोटो : AI
5. इमरजेंसी एग्जिट हमेशा खुला रखें
 
  • निकासी मार्ग पर कोई सामान न रखें।
  • एग्जिट संकेत स्पष्ट और रोशन हों।
  •  हर मंजिल पर इमरजेंसी मैप लगाया जाए।

6. फायर एनओसी और कानूनी मंजूरी
 
  • फायर विभाग से आवश्यक एनओसी प्राप्त करें।
  • समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट कराएं।
  • स्थानीय प्रशासन के सभी नियमों का पालन करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होटल-रेस्तरां खोलने से पहले जरूर जानें ये सेफ्टी नियम - फोटो : AI
इन बातों का भी ध्यान रखें 

हमेशा ध्यान रखें कि होटल या रेस्तरां में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सही जानकारी, त्वरित सहायता और प्रभावी निगरानी कई जिंदगियां बचा सकती है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को केवल औपचारिकता न मानकर संचालन का अहम हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

होटल के प्रत्येक कमरे में रिसेप्शन, सुरक्षा विभाग, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित होने चाहिए। संकट की स्थिति में मेहमानों को यह पता होना चाहिए कि सहायता के लिए किससे और कैसे संपर्क करना है। कई होटल अब कमरों में QR कोड भी उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्हें स्कैन कर तुरंत आपातकालीन सेवाओं तक पहुंचा जा सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें