Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: केंद्र और कई राज्य सरकारें देश में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उसको उज्ज्वल करने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं को उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सकारात्मक दिशा देना है, ताकि वो अपने जीवन को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सुरक्षित कर सकें। इसी कड़ी में आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार परिवार में बेटियों के जन्म होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने 1 जनवरी, 2016 की थी। महाराष्ट्र में रह रहे कई लोग राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -