फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अपने वाहन से जा रहे हैं महाकुंभ तो साथ में जरूर रखें ये 4 चीजें, वरना दिक्कत में पड़ सकते हैं आप

Mon, 10 Feb 2025 03:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी प्रयागराज जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप महाकुंभ जाने वाले रास्तों में लग रहे जाम में परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
महाकुंभ जाने वाले अपने साथ कौन सी चार चीजें जरूर रखें? - फोटो : Amar Ujala
MahaKumbh 2025 Travel Tips: इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा महाकुंभ आयोजन की हो रही है और हो भी क्यों न क्योंकि यहां पर हर दिन एक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आलम ये है कि प्रयागराज में लंबा ट्रैफिक जाम हो गया है जिससे लोगों को महाकुंभ तक पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। ट्रेन और फ्लाइट के अलावा लोग मामूली सी दूरी को तय करने में भी घंटों लग रहे हैं और प्रयागराज हर घंटे लगभग 8 हजार वाहन पहुंच रहे हैं।

माघ पूर्णिमा से पहले ही यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। ऐसे में अगर आप भी अपनी कार या टैक्सी करके प्रयागराज जा रहे हैं तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप यहां जान सकते हैं कि आप अपने साथ कौन सी चीजें ले जा सकते हैं ताकि आपको जाम में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। तो चलिए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको अपने साथ ले जाना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
महाकुंभ में लगा है लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ जाने वाले अपने साथ रख लें ये चीजें:-

खाने-पीने का सामान
  • अगर आप भी सड़क के रास्ते महाकुंभ जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें रास्ते में आपको लंबा जाम मिलने वाला है। इसलिए आप अपने साथ खाने-पीने का सामान साथ ले जा सकते हैं। सूखा खाना आप साथ ले जा सकते हैं और पानी रखना न भूलें। रास्ते में आपको कितने घंटे जाम में गुजारने पड़ सकते हैं इसका कोई आइडिया नहीं। इसलिए ये खाना-पीना आपके काम आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
महाकुंभ में लगा है लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला
फर्स्ट एड बॉक्स
  • महाकुंभ जा रहे हैं तो अपने साथ दवा रखना न भूलें। अगर आप किसी बीमारी की दवा लेते हैं तो वो जरूर रखें। इसके अलावा आप बुखार, सिर दर्द से लेकर बॉडी पेन को दूर करने वाली दवाएं अपने साथ रख सकते हैं। इससे आप किसी दिक्कत से बच सकते हैं।

4 of 5
महाकुंभ मेले में लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।
छोटे बच्चों की जरूरत की चीजें
  • पहले तो कोशिश करें कि महाकुंभ में छोटे बच्चों या बुजुर्गों को लेकर न जाएं, लेकिन अगर आपके साथ ये लोग जा रहे हैं तो उनकी जरूरत का सामान ले जाना न भूलें। बच्चों के खिलौने उनकी दवाइयां और उनकी पसंदीदा चीजें रखी जा सकती है जिससे जाम में फंसने पर बच्चों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित वीआईपी घाट के पास पक्के घाट पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त कपड़े
  • अगर आप महाकुंभ जा रहे हैं तो अपने अतिरिक्त कपड़े रख सकते हैं। दरअसल, जाम के कारण आपको कितना समय लग जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए आपको तय समय से अधिक समय यहां बिताना पड़ सकता है। इसलिए अपने और बच्चों के अतिरिक्त कपड़े लेकर चला जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें