Maha Kumbh 2025: महाकुंभ हिंदू आस्था का एक बहुत बड़ा प्रतीक है। हर 12 सालों में इसका आयोजन होता है। इस साल 13 जनवरी से महाकुंभ मेले की शुरुआत हो चुकी है। वहीं इसका समापन 26 फरवरी को होगा। यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कहा जाता है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में एकत्रित होते हैं। मेले का आयोजन चार प्रमुख स्थानों प्रयागराज (इलाहाबाद), हरिद्वार, उज्जैन, और नासिक में होता है। हालांकि, इसका सबसे बड़ा आयोजन प्रयागराज में होता है।
मान्यता है कि महाकुंभ मेले में गंगा स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-दुनिया से प्रयागराज आ रहे हैं। अगर आप भी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में आने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको देश के प्रमुख शहरों से प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने के लिए कितने रुपये का खर्चा आएगा, उस बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -