Lychee Adulteration Method: इन दिनों बाजार में कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। बाजार में बिकने वाले कई फलों जैसे आम, केले, सेब में मिलावट की जा रही है। इन मिलावटी फलों का सेवन करने पर आपकी सेहत में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों बाजार में मिलने वाली लीची को कैमिकल की मदद से पकाया जा रहा है। लीची में फोलैट, पोटैशियम, मैग्निशियम, विटामिन सी, विटामिन B6 जैसे कई जरूर न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इनका सेवन करने से सेहत को काफी लाभ मिलता है। वहीं अगर आप मिलावटी लीची का सेवन करते हैं। ऐसे में आपके स्वास्थ्य पर कई गंभीर असर पड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली लीची में पहचान कर सकते हैं।