How to Check LPG Gas Full or not? : आजकल लगभग हर घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकतर घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग बढ़ गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपको सिलेंडर में पूरी गैस मिल रही है या नहीं? कई बार डिलीवरी बॉय कम गैस वाला सिलेंडर देकर चले जाते हैं और हमें पता भी नहीं चलता। यह सिर्फ आपके पैसों का नुकसान नहीं, बल्कि खाना बनाते समय परेशानी का सबब भी बन सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि अपने सिलेंडर में गैस की मात्रा की जांच कैसे करें।
कम गैस मिलने की समस्या
यह समस्या शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में आम है, जहां उपभोक्ता अक्सर डिलीवरी बॉय पर पूरा भरोसा कर लेते हैं। कई बार सिलेंडर को सील पैक देखकर ही मान लिया जाता है कि उसमें पूरी गैस होगी। हालांकि, कई बार डिलीवरी बॉय सिलेंडर से एलपीजी गैस चुरा लेते हैं। ऐसे में अगर आप सिलेंडर लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, तो आप आसानी से इस धोखाधड़ी से बच सकते हैं।