फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Cylinder Tips: पानी और सीलन वाली जगह पर सिलिंडर रखना सही या गलत?

Tue, 07 Apr 2026 01:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Prevent Gas Cylinder Rusting: अक्सर गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने की खबरें आती रहती हैं। आमतौर पर ऐसा होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण लोगों की छोटी-छोटी लापरवाहियां होती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
LPG गैस रखने के कुछ टिप्स - फोटो : Adobe Stock
LPG Cylinder Safety Tips: आज के समय में रसोई गैस सिलिंडर हर घर की बुनियादी जरूरत है। मगर इसकी सुरक्षा को लेकर की गई एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अक्सर जगह की कमी के कारण लोग सिलिंडर को सिंक के नीचे, गीली जमीन पर या सीलन वाली जगह पर रख देते हैं। गर्मी और आने वाले मानसून के मौसम में यह आदत बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।

दरअसल, नमी और पानी के संपर्क में रहने से सिलिंडर के निचले हिस्से में जंग लगने लगती है, जो लोहे को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। इससे गैस लीकेज का खतरा बढ़ जाता है, जिसे पहचानना मुश्किल होता है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सिलिंडर को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर ही रखना चाहिए। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि सीलन भरी जगह पर सिलिंडर रखने के क्या नुकसान हैं और आपको अपनी रसोई में इसे सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
गीली जगह गैस सिलेंडर रखें या नहीं - फोटो : Adobe Stock
गीली जगह पर सिलिंडर रखने के बड़े नुकसान
  • पानी के संपर्क में आने से सिलिंडर के निचले हिस्से में जंग लग जाती है, जो लोहे को कमजोर कर देती है।
  • जंग की वजह से सिलिंडर में बारीक छेद हो सकते हैं, जिससे गैस रिसने लगती है और धमाके का डर रहता है।
  • गीला सिलिंडर आपके फर्श पर जिद्दी लाल निशान छोड़ देता है, जिन्हें साफ करना बहुत मुश्किल होता है।
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलेंडर के सुरक्षा से जुड़े कुछ नियम - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा के लिए कहां और कैसे रखें सिलिंडर?
  • सिलिंडर को सीधे जमीन पर रखने के बजाय हमेशा लकड़ी के पटरे या पहिए वाली 'ट्रॉली' पर रखें।
  • इसे ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती रहे, ताकि अगर थोड़ी भी लीकेज हो तो गैस जमा न हो सके।
  • सिलिंडर को सीधी धूप या स्टोव के बिल्कुल पास न रखें, क्योंकि इससे अंदर का दबाव बढ़ सकता है।

4 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock
सिलिंडर की जांच कैसे करें?
  • सिलिंडर के ऊपर की पट्टी पर लिखे कोड (जैसे D-26 या A-27) को देखें, यह उसकी टेस्टिंग की तारीख होती है।
  • रेगुलेटर लगाने के बाद साबुन के पानी के झाग से चेक करें कि कहीं से बुलबुले तो नहीं निकल रहे।
  • हमेशा कंपनी की अधिकृत सील वाला सिलिंडर ही लें और देखें कि वह कहीं से टूटा या डेंट लगा हुआ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
समझदारी ही है असली सुरक्षा
  • सिंक के नीचे अक्सर पानी टपकता है और नमी रहती है, जो सिलिंडर के लिए सबसे खराब जगह है।
  • खाना बनाने के बाद रात को रेगुलेटर का नॉब जरूर बंद करें ताकि सोते समय आप सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें