फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचकर रहें: कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? वरना लग सकती है गैस सिलेंडर में आग

Thu, 17 Oct 2024 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन गलतियों के कारण गैसे सिलेंडर में आग लग सकती है? - फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Cylinder Safety Tips: गैस चूल्हे के आ जाने से किचन में काम करने वाली महिलाओं को काफी आराम मिला है क्योंकि पहले तो लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते थे। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में ऐसी ही स्थिति रहती थी, लेकिन अब यहां भी गैस सिलेंडर पहुंच चुका है। शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित गांवों में भी अब गैस सिलेंडर के जरिए गैस चूल्हे पर खाना बनता है जिससे हमारे पर्यावरण को बचाने में काफी मदद मिली है, लेकिन अगर आप गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अगर आप एक छोटी सी भी गलती करते हैं या कोई लापरवाही बरतते हैं, तो गैस सिलेंडर में आग तक लग सकती है। तो चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन गलतियों के कारण गैसे सिलेंडर में आग लग सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये हैं वो गलतियां, जिन्हें करने से है बचना:-

नंबर 1
  • आप गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको समय-समय पर ये चेक करते रहना चाहिए कि कहीं गैस तो लीक नहीं कर रही। अगर आपको गैस लीक होने की बदबू आए तो आपको तुरंत सतर्क होना चाहिए और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। सबसे पहले गैस को रेग्युलेटर से ही बंद कर दें और लीकेज को देखकर इसका निवारण करें।
विज्ञापन

3 of 5
किन गलतियों के कारण गैसे सिलेंडर में आग लग सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • गैस चूल्हे के पाइप को समय-समय पर बदलना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ये किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है। कई बार पाइप पुराना होने से कटने लगता है और फिर इसमें से धीरे-धीरे गैस सिसाव होने लगती है। इसलिए समय-समय पर पाइप को बदलते रहें।

4 of 5
किन गलतियों के कारण गैसे सिलेंडर में आग लग सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • गैस चूल्हे में एक बटन दिया होता है और एक बटन रेग्लुलेटर में दिया होता है। ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि जब भी काम हो जाए तो सिर्फ गैस के बटन को बंद न करें, बल्कि रेग्युलेटर से भी गैस को बंद कर दें। इससे अगर कभी सिलेंडर से गैस लीक होती है, तो रेग्युलेटर बंद होने से किसी बड़ी अनहोनी होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन गलतियों के कारण गैसे सिलेंडर में आग लग सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • गैस चूल्हे से छोटे बच्चों को दूर रखें क्योंकि बच्चे खेल-खेल में रेग्युलेटर का बटन खोल सकते हैं या गैस ऑन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको न पता चले तो गैस लीक हो सकती है और ऐसे में कोई बड़ी घटना भी घट सकती है। इसलिए बच्चों को गैस की पहुंच से दूर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें