LPG Delivery DAC OTP Rule: पिछले एक महीने में एलपीजी गैस से जुड़े कई नियम चर्चा में रहे। कई नियमों में कुछ संशोधन हुआ है तो कुछ पुराने नियमों को सख्ती से पालन किया जा रहा है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि कौन-कौन से नियम चर्चा में रहे।
LPG Rule Change: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से अपने देश में पिछले एक महीने में बहुत से लोगों ने LPG सिलिंडर को लेकर कई दिक्कतों का सामना किया है। यही वजह है कि रसोई गैस के इस्तेमाल को लेकर पिछले एक महीने में कई महत्वपूर्ण नियम चर्चा का विषय बने रहे। सरकार ने गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए नियमों में काफी सख्ती कर दी है।
सिलेंडर की चोरी और गलत हाथों में इसकी सप्लाई रोकने के लिए अब ओटीपी (OTP) आधारित डिलीवरी को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा अब एक महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर ही बुक किए जा सकेंगे। इन चर्चाओं के बीच सरकार ने सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल और कीमतों में भी बड़े बदलाव किए हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि पिछले एक महीने में LPG से जुड़े कौन से निमय चर्चा में रहे हैं और किन नियमों में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
cylinder
- फोटो : Adobe stock
डिलीवरी के लिए OTP (DAC) अनिवार्य
अब जब भी हॉकर सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया डिलिवरी आथेंटिकेशन कोड (DAC) यानी ओटीपी दिखाना होगा। इसके बिना डिलीवरी नहीं मिलेगी। फरवरी में यह नियम 53% था, जो मार्च में बढ़कर 82% हो गया है ताकि गैस की चोरी रुक सके।
विज्ञापन
3 of 5
lpg gas cylinder
- फोटो : Adobe Stock
जमाखोरी पर लगाम
एक महीने में अब सिर्फ 2 सिलेंडर ही बुक किए जा सकते हैं। सरकार ने सिलेंडर स्टॉक करने या जमाखोरी करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है ताकि सबको गैस मिल सके।
धोखाधड़ी की शिकायत
अगर डिलीवरी करने वाला व्यक्ति आपसे ज्यादा पैसे मांगता है या कम वजन वाला सिलिंडर देता है या कोई अन्य धोखाधड़ी करता है, तो अब आप सीधे गैस एजेंसी के नंबर पर उसकी शिकायत कर सकते हैं।
4 of 5
LPG Gas Crisis
- फोटो : अमर उजाला
अब आइए LPG के उन नियमों के बारे में जानते हैं जिनमें बड़ा बदलाव हुआ है।
दो सिलेंडरों के बीच बढ़ा अंतर
अब एक सिलेंडर मिलने के बाद दूसरा सिलेंडर आप 25 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे (पहले यह 21 दिन था)। वहीं ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में यह अंतर बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है।
PNG और LPG एक साथ नहीं
जिन घरों में पाइप वाली गैस (PNG) का कनेक्शन लग चुका है, वे अब घर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं रख सकते। उन्हें अपना पुराना कनेक्शन सरेंडर करना होगा।
कीमतों में भारी बढ़ौतरी
घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत दिल्ली में 7 मार्च से ₹60 बढ़कर ₹913 हो गई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) भी करीब ₹30 महंगा होकर अब ₹1,768.50 का मिल रहा है। इन नियमों को देखते हुए ये कह सकते हैं कि पिछले एक महीने में LPG से जुड़े कई बड़े नियमों का बदलाव हुआ है।