LPG Cylinder Price May 2026: मई 2026 की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई और छोटे व्यापारियों के बजट पर गहरा असर पड़ा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे विशेष रूप से पोर्टेबल 'छोटू' सिलिंडर का उपयोग करने वाले प्रवासी मजदूरों और छात्रों की चिंता बढ़ गई है।
मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं के कारण गैस की कीमतों में यह उछाल देखने को मिला है। जहां एक ओर कमर्शियल सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं राहत की बात यह है कि घर के चूल्हे पर इस्तेमाल होने वाले घरेलू सिलिंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।