LPG Safety Hazards Of Water Exposure: सोशल मीडिया और गांवों में अक्सर कुछ लोग यह सलाह देते हैं कि अगर रसोई गैस सिलिंडर को पानी से भरी बाल्टी या टब में रखकर इस्तेमाल किया जाए, तो गैस कम खर्च होती है और सिलिंडर लंबे समय तक चलता है। वर्तमान में गैस की बढ़ती किल्लत के बीच, कुछ लोग इस नुस्खे को तेजी से अपना भी रहे हैं। लेकिन क्या वाकई पानी में सिलिंडर रखने से गैस की बचत होती है?
वैज्ञानिक रूप से देखें तो पानी में सिलिंडर रखने से गैस की मात्रा नहीं बढ़ती और न ही उसके खत्म होने की रफ्तार कम होती है। एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि ऐसा करना न सिर्फ बेकार है, बल्कि जोखिम भरा भी है। आइए इस लेख में इस अफवाह की असलियत जानते हैं।