LPG Fraud Alert: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पिछेल कुछ समय से देश में गैस सिलिंडर को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। कहीं लोगों की शिकायत है कि उनकी गैस बुकिंग नहीं हो रही है, तो कहीं लोगों का कहना है कि उन्हें गैस सिलिंडर बुक करने के बाद समय पर नहीं मिल रहा है।
हालांकि, सरकार ने देश में गैस की कमी न हो इसके लिए कई रास्तों पर काम किया है और कर भी रही है। पर इन सबके बीच ये जरूरी हो जाता है कि आप गैस सिलिंडर के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचकर रहें, क्योंकि ऐसे समय में जालसाज आपकी गैस जरूरत का फायदा उठाकर आपको ठग सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गैस सिलिंडर के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं।