Gas Leak Emergency Steps: रसोई में खाना बनाते समय एलपीजी गैस की महक आना एक बेहद खतरनाक संकेत हो सकता है। गैस लीक होने की स्थिति में थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत बड़ा हादसा या भयानक विस्फोट का कारण बन सकती है। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत सूझबूझ से काम लेने की जरूरत होती है।
बहुत से लोग गैस की महक आते ही डर जाते हैं या फिर एक ऐसी बड़ी गलती कर बैठते हैं जिससे चिंगारी भड़क सकती है। अगर आपके घर में भी कभी अचानक गैस की महक आने लगे, तो बिना एक पल गंवाए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि आप और आपका पूरा परिवार किसी भी बड़े खतरे से सुरक्षित रह सके। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।