Resend Delivery Authentication Code: आज के समय में रसोई गैस की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो चुकी है। जब भी आप अपने मोबाइल से गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी 'डीएसी' नंबर भेजा जाता है। गैस चूल्हा जलाने वाले हर आम इंसान के लिए यह कोड बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके बिना डिलीवरी बॉय आपको सिलेंडर नहीं सौंप सकता।
मगर कई बार अनजाने में या फोन रीसेट होने पर यह जरूरी डीएसी कोड हमारे इनबॉक्स से डिलीट हो जाता है, जिससे उपभोक्ता परेशान होने लगते हैं। आइए इस लेख इसी के बारे में समझते हैं कि अगर आपका डीएसी कोड गायब हो जाता है, तो उसे दोबारा कैसे प्राप्त कर सकते हैं।