फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder Fraud: LPG गैस सिलिंडर के नाम पर होने वाल फ्रॉड से सावधान, इंडियन ऑयल ने जारी किया अलर्ट

Wed, 24 Jun 2026 03:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Gas Cylinder Fraud Se Kaise Bache: इंडियन ऑयल कंपनी ने एलपीजी ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है कि वे जालासाजों से सावधान रहें, क्योंकि वे लोगों को एलपीजी गैस सिलिंडर के नाम पर ठग रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI
LPG Gas Cylinder: मिडिल ईस्ट में चले तनाव के बीच एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लतों ने जोर पकड़ा। हालांकि, भारत सरकार ने लोगों तक सिलिंडर पहुंचाने के लिए कई तरीके अपनाए और कई नए नियम भी बनाए गए।

मौजूदा समय में लोगों को गैस सिलिंडर मिल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी एलपीजी गैस सिलिंडर के नाम पर ग्राहकों को ठगने का काम जालसाज कर रहे हैं। इसको लेकर इंडियन ऑयल कंपनी ने अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं ये फ्रॉड क्या है और इस फ्रॉड से कैसे बचें...
विज्ञापन

2 of 5
एलपीजी गैस के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
क्या फ्रॉड हो रहा है ग्राहकों के साथ?
  • गैस कंपनी के नाम पर लोगों के पास एलपीजी गैस कनेक्शन और सर्विसेज के नाम पर मैसेज भेजे जा रहे हैं
  • ये मैसेज कंपनी नहीं बल्कि, जालसाज लोगों को भेज रहे हैं
  • इसकी शिकायत मिलने के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अलर्ट जारी किया है
विज्ञापन

3 of 5
एलपीजी गैस के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
कंपनी ने एक्स पर क्या किया पोस्ट?
  • इंडियन ऑयल कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'आपका भरोसा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे धोखेबाजों के हाथों में न जाने दें। हमें जानकारी मिली है कि कुछ फर्जी लोग नए एलपीजी कनेक्शन और उससे जुड़ी सेवाओं के नाम पर ग्राहकों से पैसे मांग रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से करें और भुगतान सिर्फ अधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए ही करें। सतर्क रहें, सही जानकारी रखें और सुरक्षित रहें।'

4 of 5
एलपीजी गैस के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बचें इस फ्रॉड से?
  • किसी भी अनजाने नंबर से आए मैसेज, कॉल आदि पर विश्वास न करें
  • किसी भी अनजाने नंबर से आए लिंक, मैसेज के जरिए पेमेंट न करें
  • अगर कोई ईमेल-मैसेज आता है जिसमें गैस कि किसी सर्विस के लिए पेमेंट करने के लिए कहा गया हो या कनेक्शन काटने जैसी धमकी देकर पेमेंट के लिए कहा गया हो आदि। तो ऐसे किसी लिंक के जरिए पेमेंट न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलपीजी गैस के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • हमेशा अपनी गैस एजेंसी से सीधा संपर्क करें
  • आप गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें