फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder: बुक होने के बाद भी डीलर नहीं दे रहा गैस सिलिंडर, तो यहां करें शिकायत

Thu, 12 Mar 2026 10:25 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Gas Cylinder Customer Care Number: अगर आपने गैस सिलिंडर बुक किया है, लेकिन गैस डीलर आपको गैस सिलिंडर नहीं दे रहा है, तो आप उसका शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बुक किया हुआ सिलिंडर न मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Cylinders Complaint Number: आप आजकल ये खबरें सुन या पढ़ रहे होंगे कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश के कई शहरों में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत हो रही है। ऐसे में लोगों की सिलिंडर को लेकर होने वाली चिंता करना लाजमी है।

हालांकि, गैस सिलिंडरों की किल्लत न हो और स्थिति खराब न हो। इसके लिए भारत सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए हैं और साथ ही साफ किया है कि घरेलू एलपीजी सप्लाई को लेकर किसी तरह का संकट नहीं है और आम लोगों की जरूरतों को सबसे पहले पूरा किया जाएगा। ऐसे में अगर आपने गैस सिलिंडर बुक किया है, लेकिन डीलर आपके बुक किए हुए सिलिंडर को देने से मना करता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये शिकायत कहां और कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
बुक किया हुआ सिलिंडर न मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe stock
पहले ये जरूरी बात जान लें
  • पहले एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन थी
  • अब इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है
  • इसलिए आप एक बार गैस सिलिंडर बुक करवाने के बाद दोबारा इसे 25 दिन बाद ही बुक कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
बुक किया हुआ सिलिंडर न मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
कौन सी एजेंसी की शिकायत कहां करें?

इंडेन एजेंसी की शिकायत कहां करें?
  • अगर आपके पास इंडेन गैस कंपनी का सिलिंडर है
  • ऐसे में आप एलपीजी की बुकिंग और शिकायत के लिए इस नंबर 7718955555 पर संपर्क कर सकते हैं
  • आप एजेंसी के टोल फ्री नंबर 1800233355 पर भी कॉल कर सकते हैं

4 of 5
बुक किया हुआ सिलिंडर न मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
एचपी एजेंसी की शिकायत कहां करें?
  • आप एचपी गैस एजेंसी के इस नंबर 9493602222 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • एचपी के टोल फ्री नंबर 18002333555 पर भी संपर्क किया जा सकता है 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुक किया हुआ सिलिंडर न मिले तो कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
भारत गैस एजेंसी की शिकायत कहां करें?
  • आप कंपनी के इस नंबर पर 7715012345 कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • आप कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800224344 पर भी कॉल कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें