5 Kg LPG Gas Cylinder Booking: हर तरफ आजकल एक चर्चा खूब और वो है एलपीजी गैस सिलिंडर की। बुकिंग करने से लेकर गैस प्राप्त करने तक में लोगों को कहना है कि उन्हें दिक्कत तो हो रही है। वहीं, सरकार का कहना है कि एलपीजी गैस की देश में कोई कमी नहीं है। हालांकि, सरकार ने ये जरूर माना है कि सिलिंडर की डिलीवरी में पहले से थोड़ा अधिक समय जरूर लग रहा है।
वहीं, अगर आपके पास गैस कनेक्शन नहीं है और आपको गैस सिलिंडर की दिक्कत हो रही है, तो सरकार आपके लिए छोटू गैस सिलिंडर की सुविधा लेकर आई है। चलिए जानते हैं ये छोटू सिलिंडर सुविधा क्या है और इसे कैसे लिया जा सकता है...