LPG Cylinder Booking Rules: केंद्र सरकार ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एलपीजी गैस कनेक्शन धारकों को एक बड़ी राहत दी है। सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए रसोई गैस सिलिंडर रिफिल बुकिंग की समय-सीमा को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है।
इस फैसले से लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा और उन्हें नए सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब गांव के लोग भी शहरों की तर्ज पर आसानी से सिलिंडर बुक करा सकेंगे। बता दें कि मार्च 2026 में सरकार ने आपूर्ति की कमी और संभावित जमाखोरी को रोकने के लिए एक अस्थाई कदम उठाते हुए सिलिंडर बुकिंग के नियमों में यह बदलाव किया था।