फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी सिलिंडर या इंडक्शन, खाना पकाने में कौन पड़ता है सस्ता? जानें पूरा हिसाब

Mon, 21 Sep 2026 11:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG गैस सिलिंडर और इंडक्शन में खाना पकाने का खर्च सिर्फ ईंधन की कीमत से तय नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई कारण होते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
LPG गैस सिलिंडर और इंडक्शन में से कौन सस्ता पड़ता है? - फोटो : Amar Ujala AI
रसोई में खाना पकाने के लिए LPG गैस सिलिंडर का इस्तेमाल लंबे समय से होता आया है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि अब कई घरों में इंडक्शन कुकटॉप भी पहुंच चुका है।

ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि रोजाना खाना बनाने के लिए LPG सिलिंडर सस्ता पड़ता है या इंडक्शन? कई लोगों के मन में ये सवाल चलता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि गैस सिलिंडर में खाना बनाना सस्ता पड़ता है या फिर इंडक्शन में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
LPG गैस सिलिंडर और इंडक्शन में से कौन सस्ता पड़ता है? - फोटो : Adobe Stock
एलपीजी गैस सिलिंडर कैसे काम करता है?
  • दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू नॉन-सब्सिडाइज्ड एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत 942 रुपये है
  • इस हिसाब से एक किलो LPG गैस की कीमत लगभग 66.34 रुपये बैठती है
  • इस बात को भी जान लें LPG में मौजूद पूरी ऊर्जा खाना पकाने वाले बर्तन तक नहीं पहुंचती
विज्ञापन

3 of 5
LPG गैस सिलिंडर और इंडक्शन में से कौन सस्ता पड़ता है? - फोटो : Adobe Stock
  • गैस की गर्मी का कुछ हिस्सा आसपास की हवा और रसोई में चला जाता है
  • ऐसे में एक सामान्य गैस स्टोव की उपयोगी दक्षता लगभग 40 फीसदी के आसपास मानी जाती है
  • इसलिए गैस सिलिंडर में मौजूद पूरी ऊर्जा को खाना पकाने में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता

4 of 5
LPG गैस सिलिंडर और इंडक्शन में से कौन सस्ता पड़ता है? - फोटो : एआई जनरेटेड
अब इंडक्शन का हिसाब देखिए
  • इंडक्शन कुकटॉप बर्तन को सीधे गर्म करता है जिसकी वजह से इसकी ऊर्जा दक्षता गैस स्टोव की तुलना में काफी ज्यादा हो सकती है
  • माना जाता है कि इंडक्शन की दक्षता लगभग 85 से 90 फीसदी तक हो सकती है
  • जबकि गैस स्टोव में लगभग 40 फीसदी ऊर्जा ही बर्तन तक पहुंचती है
  • यानी समान मात्रा में खाना पकाने के लिए इंडक्शन को कम ऊर्जा की जरूरत पड़ सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LPG गैस सिलिंडर और इंडक्शन में से कौन सस्ता पड़ता है? - फोटो : AI Generated
LPG गैस सिलिंडर या इंडक्शन, कौन पड़ता है सस्ता?
  • इंडक्शन सस्ता है या एलपीजी गैस सिलिंडर, ये निर्भर करता है आपके कुल खर्चों पर
  • जैसे- जहां बिजली सस्ती है वहां इंडेक्शन का इस्तेमाल करना सस्ता पड़ सकता है
  • पर जिन जगहों पर बिजली महंगी है, वहां एलपीजी गैस सिलिंडर सस्ता पड़ सकता है
  • साथ ही गैस कनेक्शन लेने से लेकर इंडक्शन खरीदने और उसके लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के खर्च को नजरअंदाज नहीं कहा जा सकता
  • इसलिए कौन अधिक सस्ता है, ये सभी चीजों को ध्यान में रखकर हर घर की अलग-अलग हो सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें