कुछ साल पहले तक लोग ग्रमीण इलाकों में लकड़ियों के चूल्हे का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब काफी बड़ी संख्या में लोग गैस चूल्हे पर खाना बनाते हैं। वही, ये व्यवस्था शहरों में तो लगभग सभी घरों में नजर आती है। रसोई गैस के आने से लोगों को काफी फायदे मिले हैं। समय की बचत के अलावा सुविधा के साथ लोग गैस पर अपने कई काम कर लेते हैं। जैसे- खाना बनाना, पानी उबलाना आदि। हालांकि, आप देखेंगे तो हर कोई इस बात को लेकर चिंतित जरूर रहता है कि उसका गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है। इसलिए वो कई ऐसे तरीके खोजते हैं जिनसे जल्दी खत्म होने वाल रसोई गैस ज्यादा दिन तक चल सके। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा जिससे आपको गैस बचाने में काफी मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...