फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Cylinder: कैसे पता करें कि डिलीवरी बॉय ने सिलिंडर से गैस चुराई है या नहीं? बिना तौले पानी से ऐसे जांचें

Sun, 12 Jul 2026 02:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Check Gas Level Using Water: अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जिसमें डिलिवरी बॉय सिलिंडर में से गैस चुरा लेते हैं, बहुत से लोगों इसको लेकर संदेह रहता है कि लेकिन वजन करने वाला मशीन न होने की वजह से वो सिलिंडर नहीं चेक कर पाते हैं। आइए इस लेख में बिना वजन वाले मशीन के सिलिंडर चेक करने का तरीका जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलेंडर चोरी कैसे पकड़ें - फोटो : AI
LPG Cylinder Gas Theft Detection: आजकल रसोई गैस सिलेंडर से गैस चोरी होने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई बार डिलीवरी बॉय सिलेंडर की सील से छेड़छाड़ करके उसमें से 1 से 2 किलो गैस निकाल लेते हैं, जिससे आपका सिलेंडर समय से पहले ही खत्म हो जाता है।

आम तौर पर लोग गैस मापने के लिए वजन तोलने वाली मशीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो सिर्फ पानी की मदद से भी गैस का लेवल चेक कर सकते हैं। आप सिर्फ थोड़े से पानी की मदद से मिनटों में जान सकते हैं कि सिलेंडर में से गैस निकाला गया है या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिलेंडर पर गीला कपड़ा लपेटने का तरीका - फोटो : Adobe Stock
सिलेंडर पर गीला कपड़ा लपेटने का तरीका
इस टेस्ट को करने के लिए सबसे पहले एक सूती कपड़ा लें और उसे पानी में अच्छी तरह भिगो लें। अब इस पूरी तरह से गीले कपड़े को गैस सिलेंडर के चारों तरफ अच्छी तरह से लपेट दें। ध्यान रहे कि सिलेंडर का लोहे वाला पूरा हिस्सा इस गीले कपड़े से अच्छी तरह ढक जाना चाहिए। करीब 2 से 3 मिनट तक कपड़े को सिलेंडर पर ऐसे ही लिपटा रहने दें ताकि लोहा पूरी तरह नमी सोख ले।
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock
कपड़ा हटाकर सूखने वाले हिस्से को देखें
दो-तीन मिनट बीत जाने के बाद सिलेंडर के ऊपर से गीले कपड़े को पूरी तरह हटा दें। अब सिलेंडर के लोहे को बहुत ध्यान से देखें। आप नोटिस करेंगे कि कुछ ही सेकंड के भीतर सिलेंडर का कुछ हिस्सा तेजी से सूखने लगेगा, जबकि नीचे का कुछ हिस्सा काफी देर तक गीला या नम बना रहेगा। लोहे के सूखने की इसी रफ्तार में गैस के बचे होने का असली राज छिपा होता है।

4 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock
गीले और सूखे हिस्से के पीछे का विज्ञान
एलपीजी गैस सिलेंडर के अंदर बेहद ठंडी लिक्विड (तरल) फॉर्म में भरी होती है। सिलेंडर का जो हिस्सा अंदर से खाली होता है, वह गर्म रहता है और वहां से पानी तुरंत उड़ जाता है। इसके विपरीत, जिस हिस्से में नीचे गैस भरी होती है, वह जगह बहुत ठंडी होती है। ठंडक के कारण उस हिस्से का पानी जल्दी नहीं सूखता और वह भाग काफी देर तक गीला दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस की चोरी और लेवल का तुरंत पता लगाएं - फोटो : Adobe Stock
गैस की चोरी और लेवल का तुरंत पता लगाएं
सिलेंडर में जहां तक का हिस्सा गीला रहता है, समझ जाएं कि आपकी गैस ठीक उसी लेवल तक भरी हुई है। अगर नया सिलेंडर आने पर यह टेस्ट करने से पता चले कि गीला हिस्सा बहुत नीचे है, तो तुरंत समझ जाएं कि डिलीवरी बॉय ने इसमें से गैस चुराई है। ऐसी स्थिति में आप तुरंत गैस एजेंसी से संपर्क करके इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और नए भरे हुए सिलिंडर की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें