फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG 5KG Cylinder: कहां और कितने का मिल रहा है 5 किलो वाला गैस सिलिंडर? कौन सी आईडी दिखानी होगी ये भी जानें

Wed, 08 Apr 2026 08:09 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Cylinder Booking: एलपीजी सिलिंडर की कमी न हो इसके लिए सरकार ने 5 किलोग्राम वाले सिलिंडर की व्यवस्था को तेज करने का फैसला किया है। आप एक आईडी दिखाकर आसानी से इस सिलिंडर को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
5 किलो वाले गैस सिलिंडर की कीमत क्या है? - फोटो : Amar Ujala
5KG LPG Cylinder Booking Process: इस बात में कोई दो राय नहीं कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर लगभग पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भले ही 2 सप्ताह का युद्धविराम लगा हो, लेकिन कई देशों को पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस तक के लिए दिक्कत हो रही है।

वहीं, भारत सरकार वो हर भरसक प्रयास कर रही है जिससे आम जनता को एलपीजी गैस सिलिंडर मिल सके। इसके लिए सभी राज्यों में 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई दोगुनी कर दी गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं आपको छोटू सिलिंडर कितने रुपये का मिलेगा, कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे आदि? आप आगे 5 किलो वाले सिलिंडर के बारे में सबकुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
5 किलो वाले गैस सिलिंडर की कीमत क्या है? - फोटो : Amar Ujala
5 किलो वाला गैस सिलिंडर कहां से लें?
  • आप ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर से 5 किलो वाले गैस सिलिंडर ले सकते हैं
  • पेट्रोल पंप पर भी ये सिलिंडर मिल सकते हैं
  • इन सिलिंडर को आप सिर्फ 5 मिनट के अंदर ले सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
5 किलो वाले गैस सिलिंडर की कीमत क्या है? - फोटो : Adobe Stock
5 किलो वाले गैस सिलिंडर के लिए कौन सा डॉक्यूमेंट चाहिए?
  • आप कोई भी वैध आईडी दिखाकर 5 किलो वाले गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं
  • आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे वैध डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं

4 of 5
5 किलो वाले गैस सिलिंडर की कीमत क्या है? - फोटो : Amar Ujala
5 किलो वाले सिलिंडर की कीमत क्या है?
  • पिछले दिनों 5 किलो वाले सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई
  • पहले ये सिलिंडर 598 रुपये का था, लेकिन इसमें 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई
  • ऐसे में अब रिफिल की कीमत लगबग 649 रुपये हो गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
5 किलो वाले गैस सिलिंडर की कीमत क्या है? - फोटो : Amar Ujala
  • वहीं, जो लोग फ्री ट्रेड एलपीजी कैटेगरी के तहत नया कनेक्शन लेना चाहते हैं
  • उनके लिए शुरुआती कीमत लगभग 1450 रुपये से लकर लगभग 1700 रुपये के बीच है
  • इसमें आपको गैस सिलिंडर, रेगुलेटर और एक बार गैस भरकर भी दी जाती है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें