PNG Connection Kitne Dino Me Lagta Hai: अमेरिका और इस्राइल का ईरान पर हमला करने के बाद बीते कई दिनों से पश्चिम एशिया के हालात काफी बिगड़े हुए हैं। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद किए जाने के बाद देश में एलपीजी गैस को लेकर किल्लत देखने को मिल रही है। भारत सरकार इन सब परिस्थितियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और इसी को मद्देनजर रखते हुए कई जरूरी कदम उठा रही है।
इस बीच कई लोग पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी का कनेक्शन ले रहे हैं। घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लगवाना आज के समय में एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प बन चुका है। एलपीजी सिलेंडर की झंझट से बचने के लिए लोग तेजी से PNG की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, आवेदन करने के बाद यह सवाल पूछा जाता है कि आखिर कितने दिनों में कनेक्शन लग जाता है।